State News (राज्य कृषि समाचार)

बेहरावल में जैविक हाट बाजार आयोजित

Share

28 दिसम्बर 2022, शाजापुर: बेहरावल में जैविक हाट बाजार आयोजित – उद्यानिकी विभाग शाजापुर द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम बेहरावल में कल जैविक हाट बाजार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत शाजापुर श्री राकेश पाटीदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जैविक हाट बाजार में जिले में जैविक खेती करने वाले कृषकों को अपने जैविक फसल उत्पाद के विक्रय के लिए स्टॉल लगाने के लिए आमंत्रित किया गया था। लगाए गए स्टालों से जनप्रतिनिधियों एव स्थानीय जनमानस द्वारा जैविक उत्पाद जैसे सब्जी, फल, मसाला एवं औषधीय उत्पाद खरीदे गए। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश सिंह द्वारा कृषकों को जैविक/प्राकृतिक खेती का महत्व, उत्पादन की तकनीक एवं बाजार व्यवस्था के बारे में तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।

उप संचालक उद्यान श्री मनीष चौहान द्वारा बताया गया कि जैविक हाट बाजार आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले में जैविक खेती करने वाले कृषकों के उत्पाद के विक्रय के लिए एक सुगम बाजार व्यवस्था उपलब्ध कराना एवं जिले में जैविक खेती को बढ़ाना है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि सरपंच एवं गणमान्य नागरिक विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (26 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *