मुरैना जिले में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी
06 अगस्त 2026, इंदौर: मुरैना जिले में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के चंबल, रीवा संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर ,शहडोल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, इंदौर,ग्वालियर , जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; नर्मदापुरम, उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं- कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। भारी वर्षा – सीधी 75.0, अमरपाटन 68.0, रामपुर 68.0, और सिंगरौली में 65.4 मिमी दर्ज़ की गई। 1 जून से 6 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -19 % वर्षा कम हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -23 % तथा पश्चिमी मप्र में -16 % कम वर्षा हुई है।
मौसमी परिस्थितियां – मानसून ट्रफ ( द्रोणिका ) मध्य समुद्र तल पर अब फिरोजपुर, रोहतक, शाहजहांपुर, कानपुर, डाल्टनगंज , दीघा और वहां से पूर्व – दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर -पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। पश्चिमी विक्षोभ , मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडलीय पछु आ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में उत्तर में बना हुआ है। दक्षिण -पश्चिम उत्तर प्रदेश और संलग्न क्षेत्रों के ऊपर , ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर -पूर्वी बिहार और संलग्न उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के ऊपर बना ऊपरी हवा का
चक्रवातीय परिसंचरण अब दक्षिण -पूर्वी उत्तर प्रदेश और संलग्न क्षेत्रों के ऊपर समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक विस्तृत है। उत्तर ओडिशा और संलग्न गांगेय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना, ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण अब उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी और संलग्न उत्तर ओडिशा -गांगेय पश्चिम बंगाल तटों के ऊपर मध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने मुरैना जिले में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां झंझावात / वज्रपात के साथ ३०-४० किम / घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है। जबकि शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , श्यो पुरकलां, सिंगरौली, सीधी, पन्ना , छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन ,देवास, शाजापुर, मंदसौर और नीमच जिलों में कहीं -कहीं विदिशा , रायसेन, राजगढ़, आगर, गुना , अशोकनगर, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर,छिंद वाड़ा,सिवनी, मंडला , बालाघाट, दमोह, सागर और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर तथा शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्यो पुरकलां, सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना , छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

