Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

निजामपुर क्षेत्र में नहरी पानी को लेकर ओम प्रकाश यादव ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

टैंक बनाकर किया जाएगा निजामपुर क्षेत्र के खेतों को सिंचित

23 मई 2022, चण्डीगढ़ । निजामपुर क्षेत्र में नहरी पानी को लेकर ओम प्रकाश यादव ने सुनी ग्रामीणों की समस्या – हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री ओमप्रकाश यादव ने कहा है कि हरियाणा में आखिरी टेल तक पानी पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है। हालांकि ज्यादातर गांव में नहरी पानी की व्यवस्था की जा चुकी है। फिर भी दक्षिण हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के आठ में से सात ब्लॉक में नहरी पानी की व्यवस्था की जा चुकी है। परन्तु निजामपुर क्षेत्र में अभी थोड़ा कार्य और करने की आवश्यकता है।

श्री ओमप्रकाश यादव ने आज यह जानकारी निजामपुर क्षेत्र की नहरी पानी की समस्या को लेकर खंड कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

बैठक में इस दौरान इस क्षेत्र के कई गांवों में नहरी पानी की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने के लिए सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता व उपमंडल अधिकारियों को विशेष निर्देश भी दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गेहूं में उर्वरकों की मात्रा एवं उनका प्रयोग

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें