Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धार जिले के उपार्जन केंद्रों में अधिकारी, कर्मचारी की ड्यूटी लगाई

29 मार्च 2023, धार: धार जिले के उपार्जन केंद्रों में अधिकारी, कर्मचारी की ड्यूटी लगाई – कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने रबी विपणन वर्ष 2023-24 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ का उपार्जन के लिए उपार्जन केन्द्र स्तर पर उपार्जन कार्य का सघन पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग हेतु प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने का आदेश जारी किया है।

गेहूं उपार्जन का कार्य 10 मई तक किया जाना है। इसके लिए जिले में 76 केन्द्र स्थापित किए गए है। उक्त अधिकारी, कर्मचारी उपार्जन प्रारंभ होने से उपार्जन समाप्ति तक की अवधि में प्रतिदिन उपार्जन केन्द्र पर जाकर आने वाली समस्याओं का निराकरण करेगें तथा किसानों से नियमानुसार एफएक्यू गुणवत्ता के गेहूं की खरीदी में मदद  करेंगे। साथ ही उपार्जन केंद्रों पर उपार्जन से संबंधित व्यवस्थाओं एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।  तय समयसीमा में उपार्जन केंद्रों में उपस्थित होकर उपार्जन नीति में दिये गये दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे । यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

महत्वपूर्ण खबर: बीटी कॉटन की नई दरें निर्धारित, अधिसूचना जारी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें