Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

10 से 13 अक्टूबर तक ‘राष्ट्रीय डाक सप्ताह’ का आयोजन

10 अक्टूबर 2023, इंदौर: 10 से 13 अक्टूबर तक ‘राष्ट्रीय डाक सप्ताह’ का आयोजन – पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर परिक्षेत्र श्रीमती प्रीति अग्रवाल द्वारा पत्रकार वार्ता में बताया गया कि, डाक विभाग द्वारा 9 अक्टूबर को ‘विश्व डाक दिवस ‘ मनाया गया l इंदौर डाक परिक्षेत्र अंतर्गत सभी संभागों में अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की गई l विभाग द्वारा 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित ग्राहक और मीडिया के बीच इंडिया पोस्ट की भूमिका और गतिविधियों के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करने हेतु ‘राष्ट्रीय डाक सप्ताह ‘ मनाया जा रहा है ।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह अंतर्गत विभाग द्वारा निम्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 10 अक्टूबर को वित्तीय सशक्तिकरण दिवस के तहत विभिन्न डाकघरों विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरो में वित्तीय साक्षरता हेतु ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा व बचत को प्रोत्साहित करने के लिये मेले का आयोजन किया जाएगा । 11 अक्टूबर – फिलाटेली दिवस पर एक दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी तथा शेष संभागों के द्वारा विभिन्न स्कूलों में फिलाटेली आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जबकि 12 अक्टूबर को मेल्स एवं पार्सल डे के अंतर्गत डाकघर के वर्तमान ग्राहकों से मीटिंग व डाक वितरण की गुणवत्ता में सुधार के लिये कर्मचारियों हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 13 अक्टूबर को अंत्योदय दिवस पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधार केम्प , बच्चियों के लिए सुकन्या समृद्धि खाते , फैक्ट्री कर्मचारियों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम व हास्पि केश स्कीम तथा उनकी छोटी बीमा पालिसी हेतु कैंप लगाए जाएंगे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile