Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

युवा कृषक खेती में प्रेरित करें : श्री बर्णवाल

9 मार्च 2023, नर्मदापुरम ।  युवा कृषक खेती में प्रेरित करें : श्री बर्णवाल –  ‘प्रत्येक गांव में युवा आगे आकर खेती की अत्याधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती आदि को समझ कर गांव वालों को प्रशिक्षित एवं प्रेरित करें। इसका सही तरीके से क्रियान्वयन करेंगे तो खेती किसान के लिए और अधिक सफल होगी।’ साथ ही नरवाई में आग ना लगा कर उसका खेत में ही समाधान किया जा सकता है। नरवाई जलाने से प्राकृतिक वातावरण के साथ मनुष्य के लिए हानिकारक होता है। मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित उर्वरक उपयोग, फसल विविधीकरण भी अपनाएं। उक्त विचार अपर मुख्य सचिव कृषि विभाग मप्र श्री अशोक वर्णवाल ने कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर बनखेड़ी में कृषि मेले में व्यक्त किए। प्राकृतिक खेती आधारित किसान मेले में आत्मा में चयनित कृषकों को पुरस्कार अतिथियों द्वारा दिए गए। कृषि वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती के महत्व संभावनाएं, प्राकृतिक घटक निर्माण उपयोग की विधि, प्रबंधन की तकनीकी जानकारी दी।

मेले में संभागायुक्त श्री श्रीमन शुक्ला, निदेशक कृषि प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान जबलपुर डॉ. एस. आर. के. सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी, संयुक्त संचालक कृषि भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग श्री बी. एल. बिलैया, उपसंचालक कृषि श्री जे. आर.  हेड़ाउ, प्राचार्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र पवारखेड़ा श्री यू. के. शुक्ला, उप परियोजना संचालक आत्मा श्री गोविन्द मीणा एवं कृषि विभाग के अधिकारी, कृषक उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile