Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अध्ययन भ्रमण हेतु दुग्ध समितियों के सदस्य गुजरात रवाना

16 नवम्बर 2022, देपालपुर (शैलेष ठाकुर, देपालपुर): अध्ययन भ्रमण हेतु दुग्ध समितियों के सदस्य गुजरात रवाना – देपालपुर क्षेत्र की दुग्ध समितियों के 50 किसान सदस्यों को अध्ययन भ्रमण हेतु मंगलवार को श्री चौबीस अवतार मंदिर, देपालपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 7 दिवसीय इस यात्रा के दौरान यह सदस्य अमूल दुग्ध डेरी ,आणंद गुजरात में अध्ययन के अलावा देव दर्शन भी करेंगे।

इस अवसर पर इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्री मोतीसिंह पटेल, आईपीसी बैंक इंदौर के पूर्व अध्यक्ष श्री उमानारायण पटेल, जिला पंचायत इंदौर के पूर्व उपाध्यक्ष श्री गोपाल सिंह चौधरी, इंदौर दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री उमराव सिंह मौर्य, जनपद पंचायत देपालपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गुमानसिंह पंवार ,इंदौर दुग्ध संघ संचालक श्री प्रहलाद सिंह पटेल, देपालपुर मार्केटिंग के पूर्व अध्यक्ष श्री भुवान सिंह पंवार ,श्री चिंटू वर्मा, श्री अंतर सिंह राठौर ,इंदौर दुग्ध संघ महाप्रबंधक श्री ओपी झा, सहायक महाप्रबंधक श्री आरपीएस भाटिया, श्री ओपी सोनी, श्री पीएस भाटिया आदि मौजूद थे।

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (14 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें