Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दो किसान संगोष्ठी एवं कृषि चौपाल आयोजित

26 अप्रैल 2025, बुरहानपुर: दो किसान संगोष्ठी एवं कृषि चौपाल आयोजित – जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा बुरहानपुर जिले में विकासखंड बुरहानपुर के ग्राम संग्रामपुर तथा विकासखंड खकनार के ग्राम कालापाट में बुधवार को कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में ग्रामीणों को जल के महत्व, जल संकट के कारणों और संरक्षण के उपायों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया कि, कैसे छोटे-छोटे प्रयासों से हम जल स्रोतों की रक्षा कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया और इस दिशा में काम करने का आश्वासन दिया। विदित है कि, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार बुरहानपुर जिले में उद्यानिकी खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लगातार ग्रामवार किसान संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। इन संगोष्ठियों का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस दिशा में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है।

इसी तरह  जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा बुरहानपुर जिले के ग्राम अडगांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री नाजनीन खान ने कृषकों को विभिन्न फसलों की जल मांग के बारे में समझाया। उन्हें फसलों की आवश्यकता के अनुसार ड्रिप, स्प्रिंकलर के माध्यम से सिंचाई करने के बारे में भी जानकारी दी। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उपसंचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि, किसान ऑनलाइ्रन आवेदन कर अनुदान पर उपलब्ध ड्रिप सिंचाई सिस्टम, स्प्रिंकलर सेट प्राप्त कर सकते है। किसानों को प्राकृतिक खेती करने पर शासन द्वारा प्रति एकड़ राशि रूपये 4000 अनुदान का प्रावधान है। मिट्टी में पोषक तत्वों की जांच कराने एवं फसल अवशेष नहीं जलाने आदि के संबंध में भी जागरूक किया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com