Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन में हुआ बाहुबली एग्रो इंडस्ट्रीज का शुभारम्भ

16 मार्च 2026, (दिलीप दसौंधी, कृषक जगत, मंडलेश्वर): खरगोन में हुआ बाहुबली एग्रो इंडस्ट्रीज का शुभारम्भ –  खरगोन के औद्योगिक क्षेत्र औरंगपुरा में बाहुबली एग्रो इंडस्ट्रीज का शुभारम्भ शुक्रवार को खरगोन विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार और भगवानपुरा विधायक श्री केदार चिड़ा भाई डाबर की मुख्य उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर अतिथियों ने  बाहुबली एग्रो इंडस्ट्रीज के संचालक श्री बालकृष्ण पाटीदार को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कर कहा कि इससे क्षेत्र के किसान लाभान्वित होंगे।

खरगोन विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने बाहुबली एग्रो इंडस्ट्रीज को निमाड़ क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए किसानों से खेती को उद्योग के रूप में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस इंडस्ट्री के माध्यम से कृषि उपज का मल्टी ग्रेडिंग प्रोसेस किया जाएगा, जिससे किसानों को बेहतर लाभ मिल सकेगा। श्री पाटीदार ने कहा कि आधुनिक स्तर पर आज क़ृषि पहुँच चुकी है  उनमें  समस्या से अधिक समाधान खोजे जाने की जरूरत है. और समय के साथ यह खेती की मांग भी है, यही लक्ष्य किसानों के बाहुबल और परिश्रम से ही सम्भव है।कृषक पुत्र भी क़ृषि को नई बुलंदियों तक ले जा रहे है, खेती के  तरीके  बदलते जा रहे है, अब इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए युवा नवाचार के साथ उत्तम क़ृषि करना चाहते  हैं । यदि तकनीक के साथ क़ृषि  में  रूचि ली जाए तो वास्तव  में यह लाभ का व्यवसाय है।  यह कार्य बालकृष्ण उर्फ़ कान्हा भैया निरंतर कर  सभी को प्रेरित भी करते  हैं ।इस प्रकल्प से क्षेत्र के सभी  किसानों को लाभ होगा।

वहीं भगवानपुरा  विधायक केदार चिड़ा भाई डाबर ने कहा कि  उन्होंने एक किसान के रूप में नवाचार और उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर सफलता प्राप्त की है और अपने अनुभव के आधार पर इस उद्योग की स्थापना की है, जो क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर सर्वश्री संतोष पाटीदार (बलवाड़ी), श्याम मित्तल (केली), सोहन पाटीदार (डालकी), शांतिलाल पाटीदार, गोपाल मित्तल, मनीष पाटीदार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें