Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ की दो जलाशय परियोजनाओं के कार्य के लिए 4 करोड़ से अधिक रूपये स्वीकृत

04 सितम्बर 2023, रायपुर: छत्तीसगढ़ की दो जलाशय परियोजनाओं के कार्य के लिए 4 करोड़ से अधिक रूपये स्वीकृत – छत्तीसगढ़ राज्य के अंदर दो अलग-अलग लिए जलाशय परियोजनाओं के कार्य के लिए 4 करोड़ से अधिक की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई हैं। पहली परियोजना विकासखंड बलरामपुर की बकसपुर जलाशय योजना हैं। जिसके लिए 2.92 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। दूसरी विकासखण्ड-बोड़ला की छुही जलाशय नहर योजना हैं। इसके निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ नौ लाख 44 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

बकसपुर जलाशय योजना के कार्य के लिए 2.92 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-बलरामपुर की बकसपुर जलाशय योजना के जीर्णोद्धार कार्य के लिए दो करोड़ 92 लाख 90 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रदान की गई है। योजना के तहत क्षेत्र के किसानों को कुल 158 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

छुही जलाशय नहर योजना के कार्य के लिए 2.09 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कबीरधाम जिले के विकासखण्ड-बोड़ला की छुही जलाशय नहर का पुर्ननवीनीकरण वेस्ट वियर के सूटफाल निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ नौ लाख 44 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना के तहत क्षेत्र के किसानों को कुल 219 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें