Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि आदान विक्रेता संघ ने ज्ञापन सौंपा

24 सितंबर 2020, उज्जैन। कृषि आदान विक्रेता संघ ने ज्ञापन सौंपा – जिला प्रशासन के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा उज्जैन के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के विरुद्ध अवैधानिक रूप से लाइसेंस निरस्त कर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के विरोध में कृषि आदान विक्रेता संघ उज्जैन ने कृषि आदान विक्रेता संघ के प्रांतीय सचिव श्री संजय रघुवंशी के नेतृत्व में कलेक्टर और उप संचालक कृषि , उज्जैन को ज्ञापन सौंपकर उक्त प्रकरण वापस लेने की मांग की, अन्यथा व्यापारियों द्वारा यूरिया खरीदी के बहिष्कार की चेतावनी दी गई।

महत्वपूर्ण खबर : बीजोपचार के लिए यूपीएल की अनूठी पहल

श्री रघुवंशी ने बताया कि तथाकथित किसान नेताओं के दबाव में कृषि विभाग द्वारा उज्जैन के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के विरुद्ध अवैधानिक रूप से लाइसेंस निरस्त कर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है , जो कि उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की किसी भी धारा में उल्लंघन नहीं माना गया है .उक्त प्रकरण वापस लिया जाए, अन्यथा व्यापारी यूरिया खरीदी का बहिष्कार करेंगे। उज्जैन जिले में 50 % किसान सहकारी समितियों के सदस्य नहीं है और वे यूरिया एवं अन्य खाद के लिए निजी व्यापारियों पर ही निर्भर रहते हैं.यदि यूरिया खरीदी का बहिष्कार किया गया तो इसका असर रबी सीजन में फसल उत्पादन पर पड़ेगा. ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष श्री लेखराज खत्री ,वरिष्ठ व्यवसायी श्री चंद्रप्रकाश तिवारी सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile