Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा

15 अक्टूबर 2025, इंदौर: मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान  मध्य प्रदेश  के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।  साथ ही सभी संभागों के जिलों में अधिकतम  तापमानों में  विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।  

मौसमी परिस्थितियां –  दक्षिण – पश्चिम  मानसून की वापसी रेखा अब  कारवार, कलबुर्गी, निज़ामाबाद, कांकेर, चांदबाली से होकर गुज़र रही है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण ,  मध्य समुद्र  तल से 3.1 किमी  की ऊंचाई पर दक्षिण – पश्चिम  बंगाल की खाड़ी और  संलग्न  भारतीय भू मध्य रेखीय महासागर के ऊपर  सक्रिय  है। इसके  पश्चिम – उत्तर – पश्चिम  की ओर  कोमोरिन क्षेत्र  की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव  में , 19  अक्टूबर  के आसपास  दक्षिण – पूर्व  अरब सागर और केरल- दक्षिण   कर्नाटक  तटों से लगे  लक्षद्वीप क्षेत्र में  एक निम्न दबाव का  क्षेत्र  बनने की संभावना है।    

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र  के अनुसार  भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़,  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी,आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना,अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना,अनूपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट,  पन्ना ,दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, नि वाड़ी, मैहर और पांढुर्ना जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें