Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में हल्की वर्षा जारी, कुछ जिलों में भारी वर्षा संभावित

26 अगस्त 2022, इंदौर: मध्यप्रदेश में हल्की वर्षा जारी, कुछ जिलों में भारी वर्षा संभावित – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में हल्की वर्षा जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, भोपाल और ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर , शहडोल जबलपुर, इंदौर सागर, नर्मदापुरम एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। उज्जैन संभाग के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। पूर्वी मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सेमरिया में सर्वाधिक 74 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। पिछले 24  घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश -गुना (राघौगढ़ – 16, आरोन – 7, चाचौड़ा – 6, बमोरी – 5, कुम्भराज – 4, सिटी – 2.4),विदिशा (लटेरी – 14, सिरोंज – 4),ग्वालियर (सिटी – 13.4),रायसेन (गौहरगंज – 9, गैरतगंज – 1.2, बेगमगंज – 1),श्योपुर कलां (कराहल – 5.7, सिटी – 5, बड़ौद – 5),
भोपाल (कोलार – 5.4, बैरागढ़ – 4.8, सिटी – 2, नवीबाग – 0.6),सीहोर एग्रो – 5),नर्मदापुरम (बनखेड़ी – 4.4),शिवपुरी (बदरवास – 4, पोहरी – 4, पिपरसमा केवीके – 2, सिटी – 1.4),बड़वानी (पाटी – 3, सिटी – 1.1, राजपुर – 1),अशोकनगर (सिटी – 3, आंवरी केवीके  – 2),राजगढ़ (केवीके  – 2.5, सिटी – 2, ब्यावरा – 2, पचौर – 2),अलीराजपुर (कट्ठीवाड़ा – 2) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश –रीवा (सेमरिया – 74, सिटी – 32.4, सिरमौर – 40, हनुमना – 38, हुजूर – 27.2, केवीके  – 20.5, रायपुर कर्चुलियान – 10, त्यौंथर – 6, मऊगंज – 5.4, मनगवां – 3, गुढ़ – 2, नईगढ़ी – 2),सतना (अमरपाटन – 42, बिरसिंहपुर – 12, रामपुर बाघे. – 9, उचेहरा – 5, रघुराजनगर – 2.2, जीतनगर_मैहर – 1),सागर (केसली – 22),नरसिंहपुर (गोटेगांव – 20, गाड़रवारा – 1),सीधी (रामपुर नैकिन – 15, मझौली – 13, कुसमी – 10, चुरहट – 10, बहरी – 3.2, गोपदबनास – 1.4, सिटी केवीके  – 0.5),सिवनी (सिटी – 14.6, घनसौर – 13, कुरई – 8, बरघाट – 3),छिंदवाड़ा (अमरवाड़ा – 14.2, चांद – 2.3, सिटी – 0.2),छतरपुर (गौरिहार – 12),सिंगरौली (चितरंगी – 8.3, सरई – 6.2),अनूपपुर (सिटी साऊथ – 6.6, सिटी नार्थ  – 0.5),बालाघाट (वारासिवनी – 6.2, तिरोड़ी – 3.4),पन्ना (सिमरिया – 6),उमरिया(नौरोजाबाद – 4.2, पाली – 4, मानपुर – 1),जबलपुर (शहपुरा – 2.2, रांझी – 2, सिटी – 0.2),कटनी (सिटी – 1.8, बाकल – 1.5),दमोह (मड़ियाहार केवीके – 1.5),डिंडोरी (शहपुरा – 1.2),बाणसागर – 6.6,   मैहर – 2.1,  पेंच – 1.6,  खजुराहो – 1.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: अब सभी फर्टिलाइजर भारत ब्रांड के होंगे

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मौसम केंद्र ने रीवा संभाग के जिलों में तथा पन्ना , छतरपुर एवं टीकमगढ़ जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा की संभावना है ,वहीं रीवा,चंबल,एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में तथा पन्ना ,दमोह,सागर,छतरपुर एवं टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने /गिरने की संभावना व्यक्त की है। शहडोल,जबलपुर,सागर, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कई जगह और इंदौर, नर्मदापुरम ,भोपाल और उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़ ,  टेलीग्राम )