Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अक्टूबर से शुरू होगी आधुनिक कृषि चौपाल 

20 सितम्बर 2024, भोपाल: अक्टूबर से शुरू होगी आधुनिक कृषि चौपाल – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों और कृषि क्षेत्र का विकास करना है।  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की 100 दिन की उपलब्धियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 65 फसलों की 109 प्रजातियों के नए बीज पीएम मोदी ने किसानों को समर्पित किए थे। उन्होंने कहा कि रबी सीजन के लिए किसानों को समय पर उन्नत बीज उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकारों से रिपोर्ट मांगी गई है। 

किसानों तक बीज पहुंचाने के लिए कृषि समेत शैक्षिक संस्थानों को भी लगाया गया है।किसानों की उपज खरीद के लिए एमएसपी दी जाएगी। किसानों की आय दोगुनी करने से जुड़े सवाल पर कहा कि इसके लिए कोशिश जारी है और सर्वे किए जा रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों में कई किसानों की आय डबल से भी ज्यादा हो गई है। कृषि मंत्री ने कहा कि आधुनिक कृषि चौपाल अक्टूबर से शुरू होगी और वह हर मंगलवार किसानों, किसान संगठनों से सीधा संवाद करेंगे। इसके अलावा किसानों की समस्याएं दूर करने के लिए कॉल सेंटर की स्थापना की जाएगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 100 दिन की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि क्लाइमेट चेंज की परिस्थितियों में तापमान बढ़े तो भी उत्पादन न घटे, कम पानी अच्छी फसलें करने, कीट-रोग की रोकथाम के लिए नए बीजों किसानों को सौंपी गई है।  फसलों में रोग की पहचान के लिए नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम लॉन्च किया गया है। किसानों को बीज समय पर मिले उसके लिए रणनीति बनाई गई है. इसको लेकर राज्यों से रिपोर्ट मांग ली गई है कि गेहूं का उत्पादन उनके राज्य में कितना होगा।  उस हिसाब से किसानों को उन्नत किस्म के बीज मिल सकें. कृषि और शिक्षा संस्थानों को भी बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि किसानों तक उनकी पहुंच आसान और तेज की जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com