Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में “जल-गंगा संवर्धन अभियान”, 212 नदियों की हो रही सफाई

14 जून 2024, रीवा: मध्यप्रदेश में “जल-गंगा संवर्धन अभियान”, 212 नदियों की हो रही सफाई – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रीवा में आयोजित एक जनसंवाद सभा में “जल-गंगा संवर्धन अभियान” के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश में 212 नदियों में जल संवर्धन और साफ-सफाई के कार्य किए जा रहे हैं, जिन पर कुल 3676 करोड़ रुपए की लागत आएगी। अब तक 18 लाख से अधिक लोग इस अभियान में श्रमदान कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिछिया नदी के घाट की सफाई और प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई की, साथ ही पारिजात का पौधारोपण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गौशालाओं का निर्माण किया जाएगा ताकि निराश्रित गौ-वंश को आश्रय मिल सके। गौ-शालाओं के लिए आहार की राशि को 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आयुष्मान कार्डधारी गरीबों के लिए एयर एंबुलेंस की नि:शुल्क सुविधा शुरू की गई है, जिसमें जीवन रक्षक उपकरणों के साथ डॉक्टर तैनात रहेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि चित्रकूट, उज्जैन, ओंकारेश्वर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा जाएगा। डॉ. यादव ने रीवा और सिंगरौली को एयर टैक्सी सुविधा की सौगात दी और कहा कि रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण शीघ्र ही होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

समारोह में सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रीवा में 980 कार्य किए जा रहे हैं और जिले में लगभग 9 लाख एकड़ में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जल-योद्धाओं को सम्मानित भी किया I

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)