Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: किसानों के लिए अच्छी खबर, यूरिया खाद की बड़ी रैक सवाई माधोपुर पहुँची

11 दिसंबर 2025, जयपुर: राजस्थान: किसानों के लिए अच्छी खबर, यूरिया खाद की बड़ी रैक सवाई माधोपुर पहुँची – राजस्थान के कृषि मंत्री एवं सवाई माधोपुर विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के विशेष प्रयासों से जिले के किसानों के लिए एक अच्छी सूचना है। बुधवार को यूरिया खाद की एक बड़ी रैक सवाई माधोपुर पहुंची है। इस रैक के आने से जिले में खाद की किल्लत नहीं रहेगी और किसानों को गेहूं, चना तथा सरसों आदि रबी फसलों के लिए खाद समय पर उपलब्ध कराई जा सकेगी।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डॉ. मीणा ने किसानों की आवश्यकता को देखते हुए केंद्र सरकार स्तर पर खाद उपलब्ध कराने के लिए बातचीत की। इसके परिणामस्वरूप जिले के लिए 2,677.42 टन यूरिया खाद की रैक उपलब्ध करवाई गई। इस रैक में कुल 59,498 कट्टे प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत खाद को जिला क्रय-विक्रय सहकारी समितियों एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों में भेजा जा चुका है, ताकि जरूरतमंद किसानों को प्राथमिकता के साथ खाद मिल सके। शेष खाद निजी विक्रेताओं को उपलब्ध कराई जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, आगामी 3-4 दिनों में इफको कंपनी की एक और रैक जिले में पहुंचने वाली है, जिसके बाद सवाई माधोपुर में खाद की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त रैक मंगाने की कार्रवाई भी जारी रहेगी, ताकि किसानों को किसी भी परिस्थिति में खाद का संकट न झेलना पड़े।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि मंत्री के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने बुधवार को सवाई माधोपुर रैक प्वाइंट पर पहुंचकर यूरिया रैक के माल वितरण की व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक राकेश अटल, सहायक निदेशक खेमराज मीणा, कृषि अधिकारी ओमप्रकाश मीणा एवं चंद्रराम गुर्जर भी उपस्थित रहे। अधिकारियों की देखरेख में यूरिया खाद के कट्टों को तेजी से विभिन्न सहकारी समितियों की ओर भेजा गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित सहकारी समितियों से आवश्यकता अनुसार खाद प्राप्त करें। जल्द आने वाली दूसरी रैक के बाद जिले में खाद की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित हो जाएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture