रतलाम : कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
30 अक्टूबर 2026, रतलाम: रतलाम : कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित – आत्मा परियोजना, कृषि विभाग द्वारा विकासखंड पिपलोदा के ग्राम सुजापुर में खेत बचाओ अभियान अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है।कार्यक्रम का उद्देश्य उर्वरकों के संतुलित प्रयोग एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर किसानों को जागरूक करना है।
कार्यक्रम में बीटीएम श्री हेमेंद्र मेहसन द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्वपूर्ण घटक बीजामृत, घनजीवामृत, जीवामृत, नीमास्त्र आदि बनाने की विधि एवं उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. शीशराम जाखड़ द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग पर प्रकाश डाला गया। डॉ. जी.पी. तिवारी द्वारा रबी फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में बताया गया।
डॉ. भदौरिया द्वारा उद्यानिकी फसलों की उन्नत खेती, रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव, कीटनाशकों से मानव शरीर में होने वाली हानिकारक बीमारियों एवं जैविक खेती के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। श्री हेमंत चौहान द्वारा प्राकृतिक कीटनाशक बनाने की विधि समझाई गई।
एईओ श्री कालू सिंह द्वारा किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं खाद-बीज अनुदान, पीएम किसान, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम सुजापुर के 40 से 50 कृषक उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


