Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

 मिनी दाल मिल, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर यंत्रों के आवेदन 18 अगस्त तक

06 अगस्त 2025, इंदौर: मिनी दाल मिल, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर यंत्रों के आवेदन 18 अगस्त तक – संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी , मप्र , भोपाल द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर मिनी दाल मिल, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर यंत्रों के आवेदन  18 अगस्त 2025 तक  आमंत्रित  किए हैं । लॉटरी दिनांक 19 अगस्त 2025 को सम्पादित की जावेगी।

आवेदन के साथ कृषक स्वयं के बैंक खाते से निम्नलिखित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)  संबंधित  जिले के सहायक कृषि यंत्री  के नाम से  बनाकर  जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा।  कृषि यंत्र हैप्पी सीडर हेतु राशि रू. 4500/- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)।कृषि यंत्र सुपर सीडर हेतु राशि रू. 4500/- का (डीडी)। कृषि यंत्र स्मार्ट सीडर हेतु राशि रू. 4500/- का  (डीडी) और कृषि यंत्र मिनी दाल मिल  हेतु राशि रू. 2000/- का  (डीडी) लगाना अनिवार्य है ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com