Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पराली प्रबंधन हेतु कृषकों को किया जा रहा जागरूक

21 नवंबर 2025, अशोकनगर: पराली प्रबंधन हेतु कृषकों को किया जा रहा जागरूक – कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देशानुसार पराली जलाने के नुकसानों के बारे में कृषकों को जागरूक करने हेतु अधिकारी मैदानी अमले द्वारा ग्रामों का भ्रमण कर संगोष्ठी एवं रात्रि कालीन चौपाल आयोजित की जा रही हैं। पराली से होने वाले नुकसान वायु प्रदूषण, मृदा की उर्वरता को नुकसान आदि के बारे में कृषकों को जागरूक किया जा रहा है। पराली प्रबंधन हेतु पराली से जैविक खाद बनाने का तरीका, कृषि यंत्र सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रोटावेटर से मौके पर धान की पराली प्रबंधन हेतु प्रदर्शन भी कृषकों के खेत पर किया जा रहा है।

जे. फार्म एप पर कृषकों के पंजीयन कराये जा रहे हैं जिससे कृषकों को यंत्रों की उपलब्धता की जानकारी मिल सके एवं कृषि यंत्र हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, बेलर, रोटावेटर आदि किराये पर मिल सके। कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी आदि की जानकारी कृषकों को दी जा रही है। प्रतिबंध होने के बाद भी पराली जलाने पर होने वाले अर्थदण्ड के बारे में भी कृषकों को जानकारी दी जा रही है। फसल अवशेष प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा स्टबल बर्निंग फ्री विलेज घोषित होने वाले ग्रामों को गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय समारोह में विशेष सम्मान एवं पुरस्कार से भी सम्मानित किया  जाएगा ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile