Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छः ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा संभावित

13 सितम्बर 2023, इंदौर: छः ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा संभावित – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल , ग्वालियर , रीवा एवं शहडोल संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर ,नर्मदापुरम , उज्जैन, चंबल, जबलपुर और सागर संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर तथा इंदौर संभाग के ज़िलों में कहीं – कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 13 सितंबर 2023 तक मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 12 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 10 % कम तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 14 % कम वर्षा हुई है। राज्य के जिन इलाकों में 20 मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई है, उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –

पूर्वी  मध्य प्रदेश –  नईगढ़ी ( रीवा )  72.0 ,उमरिया-एडब्ल्यूएस 65.4 ,अमरकंटक ( अनुपुर ) 65.1  ,शाहपुरा  ( डिंडोरी ) 63.1 ,पुष्पराजगढ़ ( अनूपपुर ) 62.6 ,सिमरिया  ( पन्ना )56.1 ,चंदिया ( उमरिया ) 49.6 ,बड़वारा ( कटनी ) 45.0 ,वेंकटनगर  (अनुपपुर ) 41.6 ,उंचेहरा  ( सतना ) 38.0 ,बिलासपुर ( उमरिया ) 35.1 ,देवसर ( सिंगरौली ) 33.2 ,शाहनगर ( पन्ना ) 32.2 ,वारासिवनी ( बालाघाट )23.2 ,विजयराघोगढ़ ( कटनी ) 22.0 ,रीठी  ( कटनी ) 21.2 और  बड़ा मलहरा ( छतरपुर ) में 20.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पश्चिम मध्य प्रदेश -भानपुरा  ( मंदसौर ) 66.9 , करहल ( श्योपुर ) 56.0 ,भितरवार ( ग्वालियर ) 42.0 ,कुंभराज ( गुना ) 38.0 ,पचौर ( राजगढ़ ) 28.3 ,राघोगढ़ ( गुना ) 27.0 ,जीरापुर ( राजगढ़ ) 24.0 ,श्यामपुर ( सीहोर ) 24.0 ,भांडेर ( दतिया ) 23.0 ,नलखेड़ा (आगर-मालवा )23.0 ,गरोठ ( मंदसौर )22.8 ,पोरसा ( मुरैना ) में 20.0  मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मौसम केंद्र  भोपाल के  वरिष्ठ वैज्ञानिक  डॉ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान  दक्षिण -पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक चक्रवाती घेरा था , जिसके चलते रतलाम और पूर्वी मध्य प्रदेश के डिंडोरी , अनूपपुर उमरिया , बालाघाट ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज़ की गई। आगामी 24 घंटों में उत्तरी बंगाल की खाड़ी में ,उड़ीसा तट के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र जो  विकसित होना था , वह हो चुका है। इससे एक बार फिर से पश्चिमी हवाएं मध्य प्रदेश में चल रही हैं।इससे सिस्टम सक्रिय होगा और आज से ही पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी वर्षा शुरू हो जाएगी । यह सिस्टम पश्चिम दिशा में जैसे ही छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ेगा इसीलिए पूर्वी मध्य प्रदेश  में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है ,खासकर जबलपुर और शहडोल संभाग में जहां 12 सेमी से भी अधिक  वर्षा हो सकती है। यह सिस्टम 5 -6 दिन चलेगा। 72 घंटों के लिए कई जगह ऑरेंज अलर्ट दे रखा है। जिसमें खासकर  दक्षिणी मध्य प्रदेश के रायसेन , नर्मदापुरम ,हरदा , बैतूल , छिंदवाड़ा , नरसिंहपुर ज़िले शामिल है। जबकि प्रदेश के करीब 90 % हिस्से में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा 19 -20  सितंबर में फिर से एक बार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती घेरा सक्रिय होने की संभावना है, जिससे हल्की वर्षा की गतिविधियां  जारी रहेगी । इसके बाद 21 से 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मध्यम से भारी वर्षा का दौर देखने को मिलेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने अगले 24  घंटों का मौसम का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है , उसके अनुसार डिंडोरी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पन्ना ज़िलों में कहीं -कहीं मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है ।  इन ज़िलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भोपल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, सागर एवं जबलपुर संभागों के ज़िलों में तथा इंदौर ज़िले में  कहीं -कहीं गरज -चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। आज 13 सितंबर के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।  

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )