Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश पुलिस बनेगी देश की सर्वश्रेष्ठ: CM डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश, 25 हजार पुलिसकर्मियों को पदोन्नति

21 जुलाई 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस बनेगी देश की सर्वश्रेष्ठ: CM डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश, 25 हजार पुलिसकर्मियों को पदोन्नति – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बनाने का लक्ष्य देते हुए कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई, नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी त्योहारों के दौरान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग में हाल ही में हुई लगभग 25 हजार पदोन्नतियों को ऐतिहासिक बताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई भी दी।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों का पुलिस पर विश्वास बना हुआ है और इसे और मजबूत करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह संजय कुमार शुक्ल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय नीरज मंडलोई, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सीमाओं पर नशा तस्करी रोकने के निर्देश

डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान को लगातार गति दी जाए। उन्होंने अन्य राज्यों से लगी सीमाओं पर नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने और उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से शिक्षण संस्थानों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम बढ़ाने के निर्देश दिए। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने की भी बात कही।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पदोन्नति और भर्ती अभियान रहेगा जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक लगभग 25 हजार पदोन्नतियां की गई हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में रिक्त पदों पर समयबद्ध डीपीसी के लिए वार्षिक कैलेंडर बनाया जाए, बैकलॉग समाप्त किया जाए और सभी स्वीकृत पदों को शीघ्र भरा जाए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होंने बैगा, सहरिया और भारिया जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियों के युवाओं को पुलिस सहित अन्य सेवाओं में भर्ती के लिए विशेष अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

हर जिले में होगा अपना पुलिस बैंड

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आगामी गणतंत्र दिवस तक प्रदेश के प्रत्येक जिले में अपना पुलिस बैंड तैयार हो। बैठक में पुलिस हाउसिंग, वाहनों की उपलब्धता, पुलिस भर्ती व्यवस्था तथा अपराध स्थल जांच (सीन ऑफ क्राइम) के लिए एफएसएल जैसी आधुनिक व्यवस्था विकसित करने पर भी चर्चा की गई।

मुख्य बातें (Highlights)

  • मध्यप्रदेश पुलिस को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बनाने का लक्ष्य।
  • लगभग 25 हजार पुलिस कर्मियों की पदोन्नति पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई।
  • नक्सलमुक्त क्षेत्रों के विकास में पुलिस की सक्रिय भागीदारी पर जोर।
  • भर्ती, डीपीसी और बैकलॉग खत्म करने के लिए समयबद्ध कैलेंडर बनाने के निर्देश I
  • हर जिले में पुलिस बैंड स्थापित करने की तैयारी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture