Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुपालकों को गोपालन के लिए मध्यप्रदेश सरकार दे रही 10 लाख रूपये

15 अप्रैल 2023, भोपाल: पशुपालकों को गोपालन के लिए मध्यप्रदेश सरकार दे रही 10 लाख रूपये – मध्यप्रदेश में पशुपालक किसानों के लिए पशुपालन विभाग द्वारा आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना चलाई जा रही हैं। इस योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन एंव हितग्राहियों को रोजगार के अवसर प्रदान  कर उनकी आर्थिक स्थिति में  सुधार करना हैं। 

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने पशुपालकों से अपील की है कि आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना का लाभ उठायें। श्री पटेल ने बताया कि वर्ष 2022-23 में योजना में लक्ष्य के अनुसार सामान्य वर्ग के 421, अनुसूचित जनजाति के 16 और अनुसूचित जाति के 38 हितग्राही को लाभान्वित किया गया।

श्री पटेल ने कहा कि योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन और हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ रोजगार के अवसर प्रदान करना है। योजना में पशुपालक 10 लाख रूपये तक के 5 या इससे अधिक पशु स्वीकृत करा सकते हैं। लागत की 75 प्रतिशत राशि बैंक ऋण द्वारा और शेष राशि मार्जिन मनी की व्यवस्था हितग्राही को स्वयं के अंशदान से करनी होती है। इकाई लागत के 75 प्रतिशत पर या हितग्राही द्वारा बैंक से प्राप्त ऋण पर जो भी कम हो 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से (अधिकतम 25 हजार रूपये प्रतिवर्ष) ब्याज की प्रतिपूर्ति 7 वर्षों तक पशुपालन विभाग द्वारा की जाती है। पाँच प्रतिशत से अधिक शेष ब्याज दर पर ब्याज की प्रतिपूर्ति हितग्राही को स्वयं करना होती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मार्जिन मनी सामान्य वर्ग के लिये परियोजना लागत का 25 प्रतिशत, अधिकतम एक लाख 50 हजार रूपये और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिये परियोजना लागत का 33 प्रतिशत, अधिकतम 2 लाख रूपये है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )