कमल ककड़ी बीमारियों के लिए फायदेमंद
10 जुलाई 2026, भोपाल: कमल ककड़ी बीमारियों के लिए फायदेमंद –
कमल ककड़ी खाने के फायदे –
सूजन: शरीर में सूजन की समस्या रहती है तो कमल ककड़ी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कमल ककड़ी के मेथेनॉल अर्क को एक प्रभावी एंटी-इन्फ्लेमेटरी एजेंट माना गया है। हाथ-पैरों में होने वाली सूजन, जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों की सूजन में यह आराम दिलाती है। हड्डियों से जुड़े रोगों को यह जड़ से खत्म कर देता है। जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
दस्त: अगर आपको दस्त की समस्या हो रही है तो आप कमल ककड़ी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। कमल ककड़ी में एंटी-डायरिया गुण पाए जाते हैं, जो डायरिया से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
डायबिटीज: डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है कमल ककड़ी का सेवन। कमल ककड़ी का इथेनॉल अर्क शरीर में इंसुलिन का प्रभाव बढ़ाकर खून में ग्लूकोज का स्तर कम करने में मदद कर सकता है।
एनीमिया: खून की कमी की समस्या है या जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी से पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता, उन्हें कमल ककड़ी का सेवन करें। यह शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद कर सकती है। में मदद कर सकती है।
पिंपल: झुर्रियों, दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार है कमल ककड़ी का सेवन। कमल ककड़ी में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी भी पाया जाता है जो मुंहासों की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
तनाव: आज के समय में अधिकांश लोग तनाव की समस्या के शिकार हैं। कमल ककड़ी तनाव को कम करने में सहायक मानी जाती है। इसमें अच्छी मात्रा में पाइरिडॉक्सीन पाया जाता है जो तनाव को कम करता है।
कोलेस्ट्रॉल: कमल ककड़ी ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसमें डाइटरी फाइबर होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
वजन घटाने में करती है मदद: बदलते लाइफस्टाइल के चलते बहुत से लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। कमल ककड़ी उन कुछ चीजों में शामिल है, जिसे खाने से वजन कम होता है। इसे खाने से पेट भरा रहता है। साथ में कैलोरी भी कम मात्रा में मिलती है। इस वजह से कमल ककड़ी वजन कंट्रोल करने में आपकी काफी मदद कर सकती है।
पाचन में सहायक: कमल ककड़ी में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो कब्ज जैसी समस्या से बचाता है। इसे खाने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है। पेट से जुड़ी समस्याओं को रोकने में कमल ककड़ी खाना बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में अच्छी पाचन क्रिया के लिए कमल ककड़ी खाएं।
बालों और स्किन के लिए फायदेमंद: कमल ककड़ी में विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को झड़ने जैसी समस्या से बचाते हैं। इसे खाने से कोलेजन भी बनता है, जो स्वस्थ त्वचा, बालों और हड्डियों के लिए आवश्यक है। ऐसे में अच्छी सेहत और बालों के लिए कमल ककड़ी खाएं।
स्ट्रेस कम करने में सहायक: कमल ककड़ी में विटामिन B पाया जाता है। विटामिन B की कमी होने पर चिड़चिड़ापन, कमजोरी, याददाश्त में कमी, तनाव और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कमल ककड़ी का सेवन तनाव कम करने में सहायक माना जाता है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

