Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों की चिंता खत्म करने के लिए बीकानेर में टिड्डी पहचान व नियंत्रण कार्यशाला आयोजित की गई

21 अगस्त 2023, बीकानेर: किसानों की चिंता खत्म करने के लिए बीकानेर में टिड्डी पहचान व नियंत्रण कार्यशाला आयोजित की गई – राजस्थान के बीकानेर में कुछ दिनों पहले एक-दो स्थानों पर छितराया टिड्डी दल (हॉपर) पाए जाने पर कृषि विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से कदम उठाते हुए शुक्रवार को कृषि विस्तार कार्यालय में टिड्डी पहचान व नियंत्रण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के 200 से अधिक कृषि अधिकारियों ने भाग लिया।

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) कैलाश चौधरी ने बताया कि गत दिनों बीकानेर के कोलायत क्षेत्र में लगभग 20 हैक्टेयर में टिड्डी नियन्त्रण किया गया। इसके अलावा सतर्कता को ध्यान में रखते हुए, टिड्डी पहचान, निगरानी व नियंत्रण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। टिड्डी नियंत्रण विभाग के अधिकारी बाबूलाल मीणा व मोनिका स्वामी ने कृषि अधिकारियों को टिड्डी पहचान, सर्वेक्षण और नियंत्रण की जानकारी दी।

इस दौरान सहायक निदेशक कृषि अमर सिंह गिल, भैराराम गोदारा, सुभाष विश्नोई, कृषि अधिकारी, गिरीराज चारण, महेन्द्र प्रताप, मीनाक्षी तथा कृषि तकनीकी टीम के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें