Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ के महासमुंद ज़िले में खुले दो और नवीन धान खरीदी केन्द्र

ज़िले में धान उपार्जन केन्द्र की संख्या बढ़कर हुई 162, जारी किए गए आदेश

26 नवम्बर 2022, महासमुंद । छत्तीसगढ़ के महासमुंद ज़िले में खुले दो और नवीन धान खरीदी केन्द्र  – राज्य शासन द्वारा ग्रामीणों-कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महासमुंद  ज़िले के महासमुंद विकासखंड सरायपाली के बहेरापाली और पिथौरा के डोंगरीपाली ‘‘छ’’ में नवीन केंद्र खोलने की अनुमति दी है। राज्य शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) से इस आशय के आदेश आज  जारी कर दिए है। जारी आदेश में कहा गया है कि खरीदी केन्द्र में धान बिक्री हेतु निकटतम ग्रामों का निर्धारण कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। ज़िले में अब धान उपार्जन केन्द्र की संख्या 162 हो गई है। कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर ने नए धान खरीदी केन्द्र की आवश्यक तैयारी करने तथा नवीन खरीदी केंद्र में धान बिक्री के लिए निकटतम ग्रामों का निर्धारण करने के हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

बता दें कि महासमुंद जिले में पिछले खरीफ सीजन में 152 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाती थी। चालू खरीफ सीजन में पहले चरण में तीन नये धान खरीदी केन्द्र खुलने की अनुमति मिली। उसके बाद पांच नए धान खरीदी केन्द्र खोलने की स्वीकृति मिली। आज दो और नवीन केन्द्र खुलने की अनुमति दी गई है। इस चालू खरीफ सीजन में 10 नवीन धान खरीदी केन्द्र खुलने की अनुमति प्रदान की गई है। 10 नवीन धान खरीदी केन्द्र खुल जाने से अब जिले में 162 धान उपार्जन केन्द्र हो जायेंगे। जिससे आसपास के किसानों को अपनी उजप की बिक्री करने में सुविधा होगी। जिले में इस वर्ष धान खरीदी की अनुमानित मात्रा 86 लाख क्विंटल से अधिक लक्ष्य निर्धारित है।

महत्वपूर्ण खबर:छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मिलेट हब: मुख्यमंत्री श्री बघेल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile