राज्य कृषि समाचार (State News)

 मध्यप्रदेश के 28 जिलों में हल्की वर्षा संभावित

10 अक्टूबर 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 28 जिलों में हल्की वर्षा संभावित – मौसम केंद्र, भोपाल के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल,  उज्जैन, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं; इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कुछ ̾ स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई। सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में सर्वाधिक 35 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा । प्रदेश के कई जिलों में गरज -चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं। वर्तमान में दक्षिण -पश्चिम मानसून मप्र के नीमच,मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिलों से जा चुका है।  

मौसम की स्थिति – वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की रेखा  नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना ,नर्मदापुरम, खरगोन, नंदुरबार, नवसारी से गुजर रही है l आगामी 2-3 दिनों में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश एवं गुजरात के शेष भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की संभावना है l लक्षद्वीप एवं संलग्न दक्षिण पूर्व एवं मध्य पूर्व अरब सागर के ऊपर बना निम्न दाब क्षेत्र आज 10 अक्टूबर को प्रातः कर्नाटक -गोवा तट से दूर अब सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है, इससे संबद्ध चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है आगामी 2 -3  दिनों में इसके पश्चिमोत्तर दिशा में बढ़ते हुए  प्रबल होकर  मध्य अरब सागर में तीव्र निम्न दाब क्षेत्र (डिप्रेशन ) में परिवर्तित होने की संभावना है l कर्नाटक-गोवा तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर में बने  सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र से लेकर केरल और तमिलनाडु से होते हुए दक्षिण -पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ विस्तृत है l जम्मू और संलग्न पाकिस्तान के निकटवर्ती क्षेत्रों में एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर,शिवपुरी ,अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर , नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा , सिवनी , मंडला ,बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं और नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन और बड़वानी जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। प्रदेश के कई जिलों में कहीं -कहीं वज्रपात/ झंझावात के साथ झोंकेदार हवाएं चलेंगी। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement