Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 7 जिलों में भारी और शेष जिलों में हल्की वर्षा संभावित

11 जुलाई 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 7 जिलों में भारी और शेष जिलों में हल्की वर्षा संभावित – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान  मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर ,चंबल, जबलपुर, शहडोल,सागर संभागों के जिलों में कहीं- कही; भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा I राज्य के कई जिलों में  गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं। पश्चिमी मप्र के राजगढ़ जिले के जीरापुर में सर्वाधिक 109  मिमी  वर्षा हुई। 1 जून से 11 जुलाई तक मप्र में दीर्घावधि औसत से 7 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत  से 18 % कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 4 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसम की स्थिति –  मानसून ट्रफ मध्य  समुद्र तल पर अब बीकानेर, जयपुर, उरई, बिलया,आसनसोल, बागती और फिर दक्षिण – पूर्व की ओर उत्तर -पूर्व  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। तीन  चक्रवातीय परिसंचरण उड़ीसा के  आंतरिक भाग पर , उत्तरी महाराष्ट्र पर और पंजाब के ऊपर सक्रिय है। इसके अलावा अभी विरूपक हवाओं का क्षेत्र मध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है जबकि  दक्षिण  गुजरात- उत्तरी  केरल तटों पर  मध्य  समुद्र तल पर अपतटीय ट्रफ विस्तृत है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार बैतूल, अशोकनगर, शिवपुरी,सिंगरौली, सीधी,  पन्ना तथा मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा  (64.5 – 115.5 .मि मी.) होने की संभावना है।विदिशा, रायसेन, सीहोर , बैतूल, बुरहानपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, अशोकनगर, शिवपुरी, रीवा, मऊगंज,अनुपपुर, डिंडोरी , नरसिंहपुर,छिंदवाड़ा , सिवनी , मंडला, बालाघाट, सागर और पांढुर्ना  जिलों में कुछ स्थानों पर तथा भोपाल, राजगढ़, नर्मदा पुरम, हरदा, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अली राजपुर, रतलाम,  उज्जैन , शाजापुर,आगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना,  ग्वालियर , दतिया ,भिंड , मुरैना,  श्योपुर कलां, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में  कहीं -कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com