Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डेयरी प्लस योजना के 8 हितग्राही करनाल रवाना

23 दिसंबर 2025, छिन्‍दवाड़ा: डेयरी प्लस योजना के 8 हितग्राही करनाल रवाना – कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में  डॉ.लोकेश बेलवंशी के नेतृत्‍व में करनाल के लिए 8 हितग्राहियों को रवाना किया गया ।

उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार ने बताया कि जिला छिंदवाडा एवं पांढुर्णा से 30 हितग्राहियों का चयन कर हितग्राही अंश का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर प्रबंध संचालक पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम भोपाल को भेजे गये। भोपाल से प्राप्त सूची अनुसार 30 हितग्राहियों में से प्रथम चरण में 8 हितग्राहियों श्री रितेश यादव, श्री प्रताप माहोरे, श्री जयपाल माहोरे, श्री रमेश मोहने, श्री ओमप्रकाश चौरे, श्री चैतराम माहोरे, श्री रोशन माहोरे एवं श्री गनपत माहोरे को डेयरी प्लस योजना के अंतर्गत 02 मुर्रा भैंस उनकी पसंद से चयन कर प्रदान की जायेगी। आगामी दिनों में डेयरी प्लस योजना के अन्य चयनित हितग्राहियों को भी करनाल भेजा जायेगा।

उप संचालक डॉ.पक्षवार ने बताया कि योजना की कुल इकाई लागत 295000/- रुपये है, अपिव/सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को 50 प्रतिशत एवं अजा/अजजा वर्ग के हितग्राहियों को 75 प्रतिशत अनुदान राशि शासन द्वारा प्रदान की जा रही है । योजना के अनुसार हितग्राहियों के द्वारा करनाल जाकर मुर्रा भैंस पसंद करना है, टेग लगवाना है, उसके बाद एजेंसी हितग्राही द्वारा पसंद किये गये पशु को परिवहन कर छिंदवाड़ा भेजेगी। छिंदवाड़ा में भैंस के पहुंचने के बाद जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को मुर्रा भैंस का वितरण किया जाएगा । योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के करनाल तक आने जाने का किराया, खाने व ठहरने की व्यवस्था, पशु के छिंदवाड़ा तक परिवहन कर लाने की व्यवस्था एवं पशु का बीमा शासन की ओर से किया जायेगा । हितग्राहियों को मुर्रा नस्ल की भैंस से दूध प्राप्त होने के बाद दूध बेचकर लाभ प्राप्त होगा । साथ ही अच्छी उन्नत नस्ल की मुर्रा भैंस भी प्राप्त होगी ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें