राज्य कृषि समाचार (State News)

भावांतर की तीसरी किस्त 28 दिसंबर को मिलने की संभावना

22 दिसंबर 2025, भोपाल: भावांतर की तीसरी किस्त 28 दिसंबर को मिलने की संभावना – मध्य प्रदेश में सोयाबीन भावांतर योजना के तहत  तीसरी किस्त  का भुगतान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 दिसंबर को  जावरा  रतलाम से कर सकते है भावांतर योजना 2025 के  तहत   सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए  22  दिसंबर को  4194 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी। मॉडल रेट और न्यूनतम समर्थन मूल्य के भावांतर की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है।

ज्ञातब्य है कि सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। तब से अब तक मॉडल रेट में कई बार उतार -चढ़ाव  देखा गया।  21  दिसंबर को  4193  रु  प्रति क्विंटल  का मॉडल रेट जारी हुआ था। राज्य सरकार की गारंटी है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की 5328 रुपए  प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी।

मध्यप्रदेश किसानों को उपज का उचित लाभ दिलवाने के लिए भावान्तर योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य है।   पूर्व में गत 13नवंबर  को पहली बार देवास से   मुख्यमंत्री डॉ.  यादव ने सोयाबीन भावांतर योजना में    1 लाख 33 हजार किसानों के खाते में 233 करोड रुपए की राशि अंतरित की थी । इसके  बाद 24 नवंबर  को  दूसरी बार   इंदौर जिले के गौतमपुरा से   प्रदेश के 1.34 लाख पात्र किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 249 करोड़ रुपये अंतरित किये।  भावान्तर योजना के लिए प्रदेश में 9 लाख से अधिक किसानों ने सोयाबीन बेचने के लिए पंजीयन किया है ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture