Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा संभावित

19 जून 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा संभावित – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले  24 घंटों  के दौरान  मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, रीवा, शहडोल संभागों  के जिलों में कहीं – कही;चंबल,सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों  पर; ग्वालियर, जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर ; भोपाल, नर्मदापुरम  संभागों के जिलों में  सभी स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई, एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा ।  

मौसम की स्थिति –  मानसून की उत्तरी सीमा ,नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर ,बीजापुर, सुकमा,मलकानगिरी , विजयनगर  और  इस्लामपुर से  होकर गुजर रही है।  वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ  एक चक्रवातीय परिसंचरण  के रूप में उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय है। जबकि प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण  मध्य पाकिस्तान के ऊपर  सक्रिय है, वहीं उत्तरी  गुजरात के ऊपर भी  एक चक्रवातीय परिसंचरण  सक्रिय है ।  

पूर्वानुमान –  मौसम केंद्र के अनुसार नर्मदापुरम ,बैतूल, गुना, अशोकनगर,शिवपुरी ,छिंदवाड़ा , सिवनी ,बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में  ओलावृष्टि , वज्रपात  के साथ झंझावात एवं झोकेदार हवाएं (60-70 कि मी/घंटा) की रफ़्तार से चलने के साथ अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। जबकि भोपाल,विदिशा , रायसेन, सीहोर , बुरहानपुर, खंडवा,  खरगोन , डिंडोरी ,सागर, छतरपुर, टीकमगढ़,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना,  श्योपुर कलां, मंडला, निवाड़ी  जिलों में ओलावृष्टि , वज्रपात  के साथ झंझावात एवं झोकेदार हवाएं (50-60 कि मी/घंटा) की रफ़्तार से चलने के साथ कहीं- कही हल्की वर्षा  होने की संभावना है। वहीं राजगढ़, हरदा, बड़वानी,  अली राजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया ,कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर ,  पन्ना , दमोह, मैहर जिलों में वŧपात के साथ झंझावात एवं झोकेदार हवाएं (40-50 कि मी/घंटा) से  चलने  और कहीं -कहीं  हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.global-agriculture.com