Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के 14 जिलों में हल्की वर्षा की संभावना

17 अक्टूबर 2025, इंदौर: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में हल्की वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर,  नर्मदापुरम,  उज्जैन  व जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं- कही वर्षा  दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मिमी में ) –  निवाली 36.6, चाचरिया पाटी 25.0, उमरेठ 22.6, भीकनगांव 18.0, पंधाना 16.0, छिंदवाड़ा 13.6, इछावर 11.0, चौराई 6.0, मुलताई 4.2, अमरवाड़ा 4.2,  जुन्नारदेव 2.2, सतवास 2.0, गोगावां 2.0,  परासिया  1.2 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। छिंदवाड़ा, सि वनी, बैतूल, सीहोर, विदिशा , देवास, खंडवा, खरगोन, धार और बड़वानी जिले में वज्रपात  / झंझावात के साथ  वर्षा हुई।

मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण – पूर्व  अरब सागर और  लक्षद्वीप  के पास ऊपरी हवा  में एक चक्रवातीय परिसंचरण  बना  हुआ  है, जो जमीन से करीब 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला है और  ऊंचाई के साथ थोड़ा दक्षिण की ओर झुका है। इसके असर से 18 अक्टूबर  2025 के आसपास केरल और कर्नाटक के पास समुद्र  में  एक कम दबाव का क्षेत्र  बन सकता है। इसके बाद यह सिस्टम  पश्चिम -उत्तर – पश्चिम  दिशा में  आगे बढ़ सकता है और अगले 2 दिनों में थोड़ा और मजबूत होकर डिप्रेशन  (अवदाब) बन सकता है। एक चक्रवातीय परिसंचरण  उत्तर  झारखंड और आसपास के इलाके में  भी लगभग 3.1 किलोमीटर की  ऊंचाई  पर हवा  में बना  हुआ है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र  के अनुसार  सीहोर,नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, देवास, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कहीं – कहीं वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। जबकि भोपाल, विदिशा , रायसेन, राजगढ़,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , शाजापुर, आगर, मंदसौर,नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्यो पुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज,सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, मंडला,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और  मैहर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture