Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 10 जिलों में हल्की वर्षा संभावित  

24 अक्टूबर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 10 जिलों में हल्की वर्षा संभावित – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के  उज्जैन , रीवा, सागर संभागों के जिलों में कहीं- कहीं वर्षा  दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – बागली 21.0, नागौद 15.1,  गुन्नौर  4.0, सतना 0.8. मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। देवास, पन्ना  और सतना जिलों में वर्षा हुई।

मौसमी परिस्थिति – एक अवदाब  डिप्रेशन ), पूर्व – मध्य  अरब सागर के ऊपर अवस्थित है।  अगले 24 घंटों के दौरान इसके  पूर्व -मध्य  अरब सागर  में  लगभग उत्तर -उत्तर – पूर्व  की ओर बढ़ते रहने की संभावना है। एक निम्न दबाव क्षेत्र  दक्षिण -पूर्व  बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवस्थित है। इसके पश्चिम – उत्तर – पश्चिम  की ओर बढ़ने, 25 तारीख तक दक्षिण – पूर्व  और  संलग्न मध्य  बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब  में  तीव्र  होने, 26 तारीख तक एक गहरे अवदाब  में परिवर्तित  होने और 27 तारीख की सुबह तक  दक्षिण -पश्चिम  और उससे सटे  पश्चिम – मध्य  बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है। एक  पश्चिमी विक्षोभ   मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडलीय  पश्चिमी  हवाओं  में  एक  ट्रफ के रूप में  मध्य  समुद्र तल से 5.8 किमी  की ऊंचाई पर  पूर्व  की ओर चला गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा,  खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, धार, छिंदवाड़ा और  पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इन जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़,  नर्मदापुरम, झाबुआ, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर,नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना,  श्यो पुरकलां, सिंग रौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना,अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर, सि वनी, मंडला, बालाघाट,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर,टीकमगढ़, निवाड़ी  और  मैहर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture