Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

तालाबों की डूब क्षेत्र से खुलने वाली भूमि पर कृषि के लिए पट्टा आवेदन 30 नवंबर तक

06 अक्टूबर 2023, शाजापुर: तालाबों की डूब क्षेत्र से खुलने वाली भूमि पर कृषि के लिए पट्टा आवेदन 30 नवंबर तक – वर्ष 2023-24 के लिये जल संसाधन संभाग शाजापुर के अंतर्गत आने वाले समस्त तालाबों की डूब क्षेत्र से खुलने वाली भूमि पर रबी फसल की कृषि करने के लिए पट्टे के आवेदन 30 नवम्बर 2023 तक या उसके पूर्व अपने क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपखंड कार्यालय शुजालपुर तथा लखुन्दर शीर्ष कार्य उपखंड क्र. 1 शाजापुर, लखुंदर बायीं तट नहर उपखंड मक्सी में प्रस्तुत कर सकते हैं।

जल संसाधन संभाग शाजापुर कार्यपालन यंत्री श्री टीके परमार ने बताया कि भूमि का पट्टा प्राप्त करने की पात्रता एवं क्षेत्रफल आदि का विवरण म.प्र. जल संसाधन मंत्रालय भोपाल के पुनरीक्षित कार्यकारी अनुदेश की धारा 64 में निहित निर्देशों के अनुसार किया जायेगा। आवेदकों के पास राजस्व भूमि होने या न होने की पूर्ण जानकारी आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करना होगी। अनाधिकृत रुप से कृषि करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी एवं जमीन से बेदखल भी किया जा सकता है।

जलाशय का जलस्तर बढ़ने पर आवंटित की गई भूमि के जलमग्न होने पर विभाग किसी भी प्रकार के नुकसान का जिम्मेदार नही होगा। साथ ही दिये गये पट्टे की भूमि पर सिंचाई के लिए पानी देने के लिये विभाग बाध्य नही है। पटटे पर दिये जाने के पश्चात् शेष बची ऐसी भूमि जिस पर पूर्व से बकायादार कृषकों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर खेती की जा रही है, उक्त भूमि की शासन के नियमानुसार नीलामी की कार्यवाही की जायेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें