Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

महिलाओं ने सीखे खेती के उन्नत तरीके

22 दिसम्बर 2022, देवास: महिलाओं ने सीखे खेती के उन्नत तरीके – कृषि विज्ञान केन्द्र देवास में इंडियन सोसायटी ऑफ एग्रीबिजनेस प्रोफेशनल्स केअंतर्गत ग्राम जैतपुरा एवं कानकुण्ड की 30 महिलाओं ने खेती के उन्नत तरीकोंके बारे में प्रशिक्षण लिया। यह कार्यक्रम डॉ. ए.के.बड़ाया प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के.एस.भार्गव द्वारा महिलाओं को कृषि के उन्नत यंत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। केन्द्र के उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. निशिथ गुप्ता ने गृह वाटिका एवं नर्सरी प्रबंधन के विषय पर चर्चा की। डॉ. महेन्द्र सिंह शस्य वैज्ञानिक द्वारा रबी फसलों की उत्पादन तकनीकी एवं डॉ. मनीष कुमार कीट वैज्ञानिक द्वारा प्राकृतिक खेती पर चर्चा की गई। केन्द्र की प्रसार वैज्ञानिक श्रीमती नीरजा पटेल ने कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्द्धन एवं डॉ. सविता कुमारी मृदा वैज्ञानिक ने महिलाओं को जैविक खेती के महत्व के बारे में विस्तार से
बताया।

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में शामिल महिलाएं समूह से जुड़ी हुई हैं एवं कृषि की नवीनतम पद्धतियां अपनाकर उन्नत खेती करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण लिया गया है। कार्यक्रम के दौरान केन्द्र पर ड्रोन द्वारा कीटनाशकों के छिड़काव का प्रदर्शन भी इन महिलाओं को दिखाया गया, जो उनके लिए एक नया अनुभव था। इस कार्यक्रम में इंडियन सोसायटी ऑफ एग्रीबिजनेस प्रोफेशनल्स की अधिकारी सुश्री पूनम पटले एवं सौरभ राउत उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )