राज्य कृषि समाचार (State News)

कृभको रसायनिक एवं जैविक उर्वरक भूमि अनुकूल

14 सितंबर 2026, दतिया (कृषक जगत): कृभको रसायनिक एवं जैविक उर्वरक भूमि अनुकूल – जिला मुख्यालय पर कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड ( कृभको) ने उर्वरक विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया ।

कार्यक्रम में कृभको के श्री राज बाबू सिंह राज्य प्रबंधक विपणन भोपाल एवं श्री प्रियांश पाटीदार क्षेत्रीय प्रतिनिधि भोपाल, श्री अभिषेक मोदी क्षेत्रीय प्रतिनिधि ग्वालियर, श्री राज कुमार यादव शिवपुरी मौजूद थे। सम्मेलन में ग्वालियर, दतिया,भिंड, शिवपुरी जिले के डीलरों ने भाग लिया।

राज्य प्रबंधक श्री सिंह ने कृभको की कार्यशैली ओर समय समय पर किसानों की मांग को देखते हुए कृभको द्वारा नए जैविक उत्पादों की उपलब्धता बताई । संतुलित उर्वरक एवं जैविक उत्पादों को बढ़ावा देंते हुए कृभको सिटी कंपोस्ट,
प्राकृतिक पोटाश, राइजोसुपर उपयोग फसलवार डोज की विधि सांझा की। कृभको के उत्पाद एवं उनके महत्व , संतुलित उर्वरकों , तरल जैव उर्वरक, राईजोसुपर, जिंक एवं पोटाश का प्रोजेक्टर के माध्यम से उपयोग बताए ।
कार्यक्रम का क्षेत्रीय प्रतिनिधि दतिया श्री वीरेंद्र यादव ने आभार एवं धन्यवाद दिया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture