Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में खरीफ फसलों की बुआई 134.31 लाख हेक्टेयर पहुंची

03 अगस्त 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश में खरीफ फसलों की बुआई 134.31 लाख हेक्टेयर पहुंची –  मध्यप्रदेश में अनुकूल एवं समय पर हुई मानसूनी वर्षा के कारण खरीफ फसलों की बुआई तेज़ी से आगे बढ़ी है। 29 जुलाई 2026 तक राज्य में 134.31 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई पूरी हो चुकी है, जो निर्धारित 150.45 लाख हेक्टेयर लक्ष्य का 90.2 प्रतिशत है।

खरीफ सीजन में सोयाबीन सबसे प्रमुख फसल बनी हुई है, जिसकी बुआई 51.08 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है। इसके बाद मक्का 26.20 लाख हेक्टेयर, धान 25.47 लाख हेक्टेयर तथा कपास 5.79 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोई गई है। दलहनी फसलों में उड़द की बुआई 6.72 लाख हेक्टेयर तथा अरहर (तुअर) की 2.31 लाख हेक्टेयर में की गई है।

राज्य में तिलहनी फसलों की बुआई 60 लाख हेक्टेयर तक पहुँच चुकी है, जो लक्ष्य का 95.1 प्रतिशत है। वहीं खाद्यान्न फसलों का रकबा 65.81 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो निर्धारित लक्ष्य का 80.6 प्रतिशत है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

क्षेत्रवार देखें तो मालवा और निमाड़ क्षेत्र में सोयाबीन की सर्वाधिक बुआई हुई है। बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, शहडोल और अनूपपुर जिलों में धान का रकबा सबसे अधिक है। छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल और झाबुआ में मक्का की बुआई व्यापक स्तर पर हुई है, जबकि खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर और बड़वानी जिले कपास उत्पादन के प्रमुख क्षेत्र बने हुए हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जुलाई माह में हुई नियमित और पर्याप्त वर्षा से किसानों को समय पर बुआई पूरी करने में मदद मिली है। अनुकूल मौसम के चलते फसलों की शुरुआती वृद्धि अच्छी रहने की संभावना है और यदि आगामी अवधि में भी मानसून सामान्य बना रहता है, तो राज्य में खरीफ उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है।

29 जुलाई 2026 तक मध्य प्रदेश में खरीफ फसलों की बुवाई की प्रगति (क्षेत्रफल: लाख हेक्टेयर)

फसलसामान्य क्षेत्रगत वर्ष का क्षेत्र (2025, तृतीय अग्रिम अनुमान)वर्ष 2026 का लक्ष्यगत वर्ष 01.08.2025 तक बुवाईवर्ष 2026 में बुवाईसामान्य क्षेत्र का %गत वर्ष का %लक्ष्य का %
धान38.0942.1039.6331.7225.4766.960.564.3
ज्वार1.010.500.850.960.6160.8122.772.1
मक्का15.7727.1327.5325.1426.20166.196.695.2
बाजरा3.512.373.812.292.9784.5125.177.9
कोदो एवं अन्य1.111.041.571.410.9081.587.057.5
कुल अनाज (सीरियल्स)59.4973.1473.4061.5456.1594.476.876.5
अरहर (तुअर)1.831.492.173.172.31126.4155.3106.7
उड़द10.563.355.315.796.7263.6200.6126.5
मूंग0.510.440.790.940.63123.3142.979.5
कुल दलहन12.905.288.279.909.6674.9183.0116.8
कुल खाद्यान्न72.3978.4281.6771.4365.8190.983.980.6
सोयाबीन60.1854.7054.0951.0852.0986.695.296.3
मूंगफली4.464.176.174.025.64126.5135.391.4
तिल3.021.862.442.152.2574.7121.292.5
रामतिल एवं अन्य0.110.090.360.080.0214.317.44.4
कुल तिलहन67.7760.8263.0657.3260.0088.598.695.1
कपास5.825.595.725.565.7999.6103.7101.3
कुल प्रमुख खरीफ फसलें145.98144.83150.45134.31131.6190.290.987.5

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture