राज्य कृषि समाचार (State News)

जिले में खरीफ फसलों की स्थिति बेहतर – श्री रावत

25 जुलाई 2026, नीमच (कृषक जगत): जिले में खरीफ फसलों की स्थिति बेहतर – श्री रावत – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री नगीन सिंह रावत ने संयुक्त दल के साथ मनासा एवं रामपुरा तहसीलों के ग्राम दूधलई, जन्नोद, लसुडिया इस्तमुरार, हरीपुरा गांवों के खेतों में पहुँचकर खरीफ फसलों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।इस दौरान खरीफ की सोयाबीन, मक्का, मूंगफली एवं उड़द की फसलों की स्थिति बेहतर देखने को मिली। श्री रावत ने किसानों से चर्चा करते हुए मिट्टी में नमी तथा फसलों में कीट व रोगों के संभावित प्रकोप पर नज़र रख कीटनाशक छिड़काव से नियंत्रित करने के उपाय बताए। इस दौरान खरपतवार नियंत्रण , फसलों के बेहतर प्रबंधन,ई विकास प्रणाली पर कृषकों का मार्गदर्शन किया ।

उप संचालक कृषि ने किसानो से आग्रह किया कि कोई भी उर्वरक, बीज अथवा कीटनाशक दवाई क्रय करते समय विक्रेता से पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें। यदि कोई दुकानदार या विक्रेता पक्का बिल देने से मना करता है या निर्धारित मूल्य से अधिक राशि मांगता है, तो इसकी सूचना तुरंत कृषि विभाग को दें ताकि संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जा सके। भ्रमण के समय सहायक संचालक कृषि श्री रमेश चौहान,एसएडीओ श्री राहुल धाकड़ भी मौजूद थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture