Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजगढ़ जिले में उर्वरक वितरण मजबूत रखें वितरण केन्द्र – कलेक्टर

16 नवम्बर 2022, राजगढ़: राजगढ़ जिले में उर्वरक वितरण मजबूत रखें वितरण केन्द्र – कलेक्टर – कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित द्वारा गत दिवस  खिलचीपुर-जीरापुर विकासखण्ड अंतर्गत गागोरनी, भोजपुर, बावडीकलां, जीरापुर कृषि उपज मंडी, निजी उर्वरक वितरण केन्द्र स्थलों में कृषकों के बीच पहुंचकर वितरण व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारियाँ  ली गई। साथ ही खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्थाओं आदि का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने किसानों से चर्चा की। प्रबंधकों को निर्देशित  किया कि कृषकों को पानी एवं बैठने की व्यवस्था तथा उर्वरक वितरण व्यवस्था दुरूस्त रहें। उन्होंने कृषकों को सलाह  दी कि नैनो यूरिया का भी उपयोग करें। वे सलाह अनुसार अपनी फसलों में छिड़काव करें।

रबी वर्ष 2022-23 में जिले को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक

जिला विपणन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार रबी वर्ष 2022-23 में राजगढ़ जिले को शासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में उर्वरक लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है। शासन द्वारा जिले में रबी बुआई लगभग 80 प्रतिशत हो गई है। जिले में डीएपी एवं अन्य फास्फेटिक खाद की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई एवं पर्याप्त मात्रा में भण्डारण है। कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित के प्रयास से शासन स्तर से गत तीन दिवस पूर्व 6 हज़ार  में.टन यूरिया खाद जिले में प्राप्त किया जाकर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से वितरण किया गया तथा 15 एवं 16 नवम्बर, 2022 को पचोर रैक पोइंट पर लगातार 02 यूरिया की रैक कुल मात्रा 6 हज़ार  में.टन प्राप्त की जा रही है। जिससे जिले के समस्त कृषको को यूरिया का 70 प्रतिशत वितरण समितियों, विपणन संघ गोदामो, एम.पी. एग्रो एवं शेष 30 प्रतिशत वितरण निजी  विक्रेताओ के माध्यम से किया जाएगा।

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (14 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें