कटनी: खेती की लागत कम करने कृषि विभाग ने किफायती विकल्प सुझाया
21 जुलाई 2026, कटनी: कटनी: खेती की लागत कम करने कृषि विभाग ने किफायती विकल्प सुझाया – किसानों की बढ़ती खेती लागत को कम करने और फसलों को संतुलित पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने एक प्रभावी और किफायती विकल्प सुझाया है।
उप संचालक कृषि श्री खेलावन डेहरिया ने बताया कि डीएपी उर्वरक के स्थान पर 3 बोरी एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट) और 20 किलोग्राम यूरिया का उपयोग कर किसान आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के साथ-साथ उर्वरक खर्च में उल्लेखनीय बचत कर सकते हैं।
फसलों को मिलेगा संतुलित और अतिरिक्त पोषण – उपसंचालक कृषि श्री डेहरिया ने बताया कि डीएपी में मुख्यतः 18 प्रतिशत नाइट्रोजन एवं 46 प्रतिशत फास्फोरस होता है, जबकि एसएसपी के उपयोग से फसलों को फास्फोरस के साथ सल्फर और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व भी मिलते हैं। ये तत्व जड़ों के बेहतर विकास, पौधों की मजबूती, दानों की गुणवत्ता तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं।
लागत में कमी से किसानों को राहत- श्री डेहरिया ने बताया कि वर्तमान में 1 बोरी डीएपी की कीमत लगभग 1350 रुपये है। इसके मुकाबले 3 बोरी एसएसपी और 20 किलोग्राम यूरिया के उपयोग से किसानों को करीब 800 रुपये तक की बचत हो सकती है। इससे खेती की लागत कम होगी और किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी।
उपयोग का सही तरीका – कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि 20 किलोग्राम यूरिया को बुवाई से लगभग 10 मिनट पहले खेत में समान रूप से छिड़कें, जबकि एसएसपी का उपयोग बीज के साथ या बुवाई के समय करें। इससे फसल को समय पर आवश्यक पोषक तत्व मिलेंगे और बेहतर उत्पादन प्राप्त होगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

