Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों से वसूली गई अतिरिक्त ब्याज की राशि जमा करने के निर्देश

13 सितम्बर 2023, हरदा: किसानों से वसूली गई अतिरिक्त ब्याज की राशि जमा करने के निर्देश – हरदा जिले के टिमरनी क्षेत्र के किसानों व किसान संघों द्वारा अवगत कराया गया था कि उनके द्वारा अल्पावधि फसल ऋणों की राशि को देय तिथि के पूर्व अदा कर दिया गया था। इसके बावजूद समिति द्वारा उन्हें ब्याज जमा कराने हेतु सूचना दी गई थी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. होशंगाबाद ने बताया कि इस संबंध में शाखा एवं समिति स्तर पर जांच की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि शाखा स्थित डीएमआर खातों एवं समिति स्थित ऋणी किसानों के खातों में अंतर था। यह अंतर डीएमआर खातों में किसानों के क्रेडिट बैलेन्स को न किये जाने की वजह से हुआ था।

इस संबंध में नर्मदापुरम एवं हरदा जिले की समस्त शाखाओं को विसंगति दूर करने के लिये लिखित में निर्देश जारी किये गये हैं , साथ ही समस्त शाखा प्रबन्धकों से यह प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं कि जिन किसानों से ब्याज राशि ली गई थी, वह उनके खातों में वापस कर दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें