Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

कृषक उपहार योजना में कोटा के प्रदीप को मिला प्रथम पुरस्कार

24 अप्रैल 2023, जयपुर । कृषक उपहार योजना में कोटा के प्रदीप को मिला प्रथम पुरस्कार – प्रमुख शासन सचिव कृषि व उद्यानिकी श्री दिनेश कुमार की अध्यक्षता में कृषि पंत भवन में कृषक उपहार योजना के तहत कृषि विपणन विभाग द्वारा राज्य स्तरीय ऑनलाईन लॉटरी  निकाली गई।

योजना के तहत कोटा खण्ड की भवानी मंडी के कृषक श्री प्रदीप के 2 लाख 50 हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार, हनुमानगढ़ खण्ड की गोलूवाड़ा मंडी के कृषक श्री जसवन्त के 1 लाख 50 हजार रूपए का द्वितीय पुरस्कार और हनुमानगढ़ मंडी के कृषक श्री मोहनलाल के 1 लाख रूपए का तृतीय पुरस्कार निकला।

राज्य स्तरीय लॉटरी वर्ष में एक बार निकाली जाती है। जिसमें प्रमुख शासन सचिव कृषि विभाग-अध्यक्ष, प्रशासक राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड-सदस्य और निदेशक कृषि विपणन विभाग-सदस्य सचिव होते हैं। वर्ष 2022 की राज्य स्तरीय लॉटरी राष्ट्रीय सूचना केन्द्र के सॉफ्टवेयर द्वारा निकाली गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस दौरान निदेशक कृषि विपणन विभाग श्री सीताराम जाट, महाप्रबंधक राजस्थान कृषि विपणन बोर्ड श्रीमती आशु चौधरी, प्रभारी योजना श्री प्रमोद कुमार सत्या और कृषि विपणन विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें