Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ईएसआई कार्ड के बारे में जानकारी दी गई

28 सितम्बर 2024, भोपाल: ईएसआई कार्ड के बारे में जानकारी दी गई – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में दिनांक 27 सितंबर 2024 को स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें श्रीमती प्रभा कुमारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने संस्थान के सफाई मित्रों को कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) कार्ड के लाभ के बारे में बताया I

ईएसआई कार्ड से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ किस प्रकार उठाया जाए, इसके बारे में उन्होंने विस्तृत जानकारी दी I संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि सभी सफाई मित्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरुरत है I संस्थान के स्वच्छता अभियान के अध्यक्ष डॉ. शंकर दयाल ने बताया कि ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ के थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था I

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com