Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आज 4 सितंबर से अनाज मंडी में अनिश्चितकालीन बंद, किसान उपज न लाएं

04 सितम्बर 2023, इंदौर: आज 4 सितंबर से अनाज मंडी में अनिश्चितकालीन बंद, किसान उपज न लाएं – इंदौर जिले में आज 4 सितंबर से अनाज मंडी व्यापारी संघ द्वारा प्रस्तावित अनिश्चितकालीन मंडी बंद रखने की सूचना कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय को दी गई है। किसानों से आग्रह किया गया है कि असुविधा से बचने के लिए अपनी कृषि उपज( अनाज) मंडी नहीं लाएं |

मंडी सचिव श्री नरेश परमार ने बताया  कि इंदौर जिले में 4 सितम्बर से आगामी सूचना तक किसान अपनी कृषि उपज (अनाज) एम.पी. फार्म गेट एप के माध्यम से ऑनलाईन सौदा पत्रक की वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत विक्रय कर सकते हैं।  इंदौर जिले में 4 सितंबर से अनाज मंडी व्यापारी संघ द्वारा प्रस्तावित अनिश्चितकालीन मंडी बंद रखने की सूचना कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय को दी गई है। इसके दृष्टिगत किसानों से आग्रह किया गया है कि असुविधा से बचने के लिए अपनी कृषि उपज( अनाज) मंडी नहीं लाएं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile