Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

तकनीकी समूह ने की फसलवार केसीसी ऋण सीमा की सिफारिश    

19 दिसम्बर 2022, रतलाम: तकनीकी समूह ने की फसलवार केसीसी ऋण सीमा की सिफारिश – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रतलाम के तकनीकी समूह की बैठक गत दिनों। जिला पंचायत सभागृह में संपन्न हुई। बैठक में किसानों के लिए केसीसी लोन की सीमा अनुशंसित की गई। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी और कृषक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इसके तहत सोयाबीन 60 हजार प्रति हेक्टर, गेहूं 62 हजार प्रति हेक्टर, चना 40 हजार प्रति हेक्टर, मसूर, अलसी, सरसों 30 हजार, धनिया 40 हजार, मेथी 40 हजार, मटर 65 हजार, आलू 90 हजार, लहसुन 1 लाख 50, प्याज 1 लाख 200 हजार, स्ट्रॉबेरी 3 लाख 90 हजार, अंगूर 1 लाख 65 हजार, संतरा 85 हजार,  नींबू 1 लाख 2 हजार,  अमरूद 1 लाख 65 हजार, गेंदा 80 हजार, तुलसी 35 हजार,  अश्वगंधा 70 हजार रुपयों की अनुशंसा की गई।

बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े, महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री आलोक जैन, उपसंचालक कृषि श्री विजय चौरसिया, कृषक प्रतिनिधि श्री रामसिंह सिसोदिया, श्री बद्रीलाल चौधरी, श्री धीरजसिंह, श्री सुखबीर सिंह चौधरी, सहायक प्रबंधक बैंक श्री राजेश अंबोलीकर, मुख्य संचालक उद्यानिकी श्री टी.सी. वास्कले आदि उपस्थित थे।

 महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (17 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें