Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री फसल बीमा जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

15 दिसम्बर 2022, नर्मदापुरम: प्रधानमंत्री फसल बीमा जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया – रबी मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत फसलों की बीमा कराने के लिए अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2022 है। कृषकों को फसल बीमा के लिए जागरूक करने के उदेश्य से फसल बीमा जागरूकता रथ को उप संचालक कृषि श्री जे. आर. हेडाऊ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह फसल बीमा रथ जिले के सभी विकासखण्डो में फसल बीमा के प्रचार-प्रसार हेतु भ्रमण करेगा। इस दौरान सहायक संचालक कृषि श्री राजीव यादव एवं समस्तकृषि विभाग के अधिकारी एवं बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक श्री अरविंद खात्रिकर उपस्थित थे ।उल्लेखनीय है कि रबी मौसम में सभी अनाज दलहन, तिलहन, फसलो हेतु बीमा राशि का अधिकतम 1.5 प्रतिशत प्रीमियम कृषकों द्वारा देय होगा।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (14 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile