Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केन्द्र में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का सीधा प्रसारण

पी.एम. ने कहा कि एक राष्ट्र-एक उत्पाद के तहत देश के सभी उर्वरक-भारत उर्वरक के नाम से मिलेंगे 400 से अधिक कृषकों ने प्रधानमंत्री के सीधा प्रसारण से जुड़े

18 अक्टूबर 2022, जबलपुर: कृषि विज्ञान केन्द्र में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का सीधा प्रसारण – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञान केन्द्र में  17 अक्टूबर  को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा ‘‘पी. एम. किसान सम्मान सम्मेलन’’ का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में जबलपुर जिले के 456 कृषक एवं कृषक महिलाओं की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में ऑनलाइन भागीदारी रही। इस अवसर पर किसान संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक विस्तार सेवायें डॉ. डी. पी. शर्मा ने की। केन्द्र की वरिष्ट वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. रश्मि शुक्ला ने सभी का स्वागत किया तथा केन्द्र द्वारा संचालित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। रामतिल परियोजना की प्रभारी डॉ. रजनी तोमर तथा जिले भर से पधारे हुये कृषक एवं कृषक महिलायें तथा एफपीओ सदस्यों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक ‘‘राष्ट्र एक उत्पाद के तहत‘‘ भारत उर्वरक के नाम से ही सभी उर्वरक अब बिकेगें। कार्यक्रम के सफल संचालन में कृषि विज्ञान केन्द्र जबलपुर के वैज्ञानिक डॉ. डी. के. सिंह, डॉ. ए. के सिंह, डॉ. यातिराज खरे, डॉ. नीलू विश्वकर्मा, डॉ. अक्षता तोमर, डॉ. निहारिका शुक्ला, डॉ. पूजा चतुर्वेदी डॉ. नेहा शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ए. के. सिंह तथा आभार प्रदर्शन डॉ. यातिराज खरे द्वारा किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: रबी 2022 के लिए जलवायु अनुकूल गेहूं की नई किस्में जारी

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile