जिला कांग्रेस और विधायक ने किया मोरडोंगरी खरीदी केंद्र का निरीक्षण
22 मई 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत , पांढुर्ना): जिला कांग्रेस और विधायक ने किया मोरडोंगरी खरीदी केंद्र का निरीक्षण – कृषक जगत के 18 मई के अंक में ‘ मोरडोंगरी खरीदी केंद्र पर अव्यवस्थाओं से अन्नदाता परेशान ‘ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी , जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला कांग्रेस पांढुर्ना के पदाधिकारियों एवं विधायक श्री नीलेश उइके ने गत सोमवार को मोरडोंगरी खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान खरीदी केंद्र पर किसानों के लिए पेय जल , छाया , तुलाई , समय पर भुगतान करने सहित अन्य समस्याओं के संदर्भ में समझाइश दी गई , ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जतन उइके , विधायक श्री नीलेश उइके , जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री हरनाम सिंह सेंगर , राजीव गांधी पंचायत राज जिला अध्यक्ष श्री रवि खापरे द्वारा निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों से चर्चा की एवं व्यवस्थाओं में आ रही समस्याओं के संबंध में सवाल किए। खबर छपने के बादकिसानों ने फिलहाल व्यवस्थाएं सही होने की बात कही।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री उइके ने कहा की खरीदी केंद्र पर किसानों को कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। वहीं जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री सेंगर ने कहा कि किसानों को उपज बेचने के बाद भुगतान में कोई तकलीफ नहीं होना चाहिए। विधायक श्री नीलेश उइके ने कहा कि किसानों की उपज पूरी तौली जाए और बारदाना के लिए 700 ग्राम से अधिक गेहूं नहीं लिया जाए। किसानों की खरीदी से लेकर भुगतान में पूरी पारदर्शिता रखी जाए।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

