Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वैदिक विद्यापीठम में सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण

11 जनवरी 2023,  भोपाल ।  वैदिक विद्यापीठम में सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण – कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने हरदा जिले के छीपानेर में वैदिक विद्यापीठम में सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा, पर्यावरण-संरक्षण के लिये उपयोगी है। प्रकृति ने सौर ऊर्जा का अक्षय भण्डार हमें दिया है। हमें इसका उपयोग करना चाहिये। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद श्री डी.डी. उइके, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्री पी. मुरलीधर राव, श्री पंकज जोशी, श्री अमर सिंह मीणा और अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अध्यक्ष ऊर्जा विकास निगम श्री गिर्राज दण्डोतिया ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये सरकार निरंतर सहायता प्रदान कर रही है। आने वाले समय में सौर ऊर्जा का उत्पादन तेजी से बढ़ेगा। इससे विद्युत ऊर्जा पर हमारी निर्भरता भी कम होगी। प्रबंध संचालक एनएचडीसी श्री विजय कुमार सिन्हा ने अतिथियों का आभार माना।

महत्वपूर्ण खबर:उर्वरक अमानक घोषित, क्रय- विक्रय प्रतिबंधित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile