राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: श्रीगंगानगर जिले में ग्राम रथ अभियान शुरू, किसानों और पशुपालकों तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी

28 अप्रैल 2026, श्रीगंगानगर: राजस्थान: श्रीगंगानगर जिले में ग्राम रथ अभियान शुरू, किसानों और पशुपालकों तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी – राजस्थान  सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले की छ. विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान मंगलवार को प्रारंभ हो गया है। ये एलईडी मोबाइल वैन निर्धारित रूट के अनुसार गांवों मे जाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। वहीं पर कला-जत्था भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

जिला कलक्टर डॉ अमित यादव ने बताया कि रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में 28 अप्रैल को गांव ख्यालीवाला, कंवरपुरा, थांदेवाला, संगराना, लक्खाहाकम और 29 अप्रैल को प्रात. 8 बजे से गांव भादवावाला, 10 बजे लिखमेवाला, 12 बजे 30 पीएसए, 3 बजे खाटां व सायं 5 बजे सावंतसर में ग्राम पंचायत भवन में कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 28 अप्रैल को गांव गुरसरमोडिया, भगवानगढ़, ढ़ाबा झालार, 15 एसजीआर, सरदारपुरा बीका, घमंडिया और 29 अप्रैल को प्रात. 8 बजे रामपुरा न्योला, 9.30 बजे निरवाना, 11 बजे कीकरवाली जोहड़ी, सायं 4.30 बजे मानेवाला, सायं 5.30 बजे फरीदसर में ग्राम पंचायत भवन में कार्यक्रम होगा।

इसी प्रकार श्रीकरणपुर विधानसभा में 28 अप्रैल को गांव 12 एच मोहल्ला, मलकाना कलां, मलकाना खुर्द, 7 एस प्रथम, 2डब्ल्यू गुरूसर और 29 अप्रैल को प्रात. 8 बजे 8 वी, 10.30 बजे 6 वी धनुर, दोपहर 12.30 बजे 2 एक्स, दोपहर 2.30 बजे 36 एच नग्गी, सायं 4.30 बजे 14 एस मांझीवाला में ग्राम पंचायत भवन में कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 28 अप्रैल को गांव 4 एसपीएस, 21 एसजेएम, 30 एपीडी, 7 एपीएम, 14 एपीडी, 11 एसजेएमबी, 7 एसजेएम और 29 अप्रैल को प्रात. 8 बजे 4 केएसएम बांडा, 9 बजे 4 एलएसएम, 10 बजे 1 एलएसएम, 11 बजे 19/21 एपीडी, सायं 5 बजे 87 जीबी, सायं 6 बजे 78 जीबी में ग्राम पंचायत भवन में कार्यक्रम होगा।

इसी प्रकार श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र में 28 अप्रैल को गांव 6 एलएलपी, 11 एलएनपी, 12 एलएनपी, 17 एमएल और 29 अप्रैल को लाधूवाला, मनफूलसिंहवाला, 18 एमएल, नेतेवाला में ग्राम पंचायत भवन में कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र में 28 अपै्रल को गांव हाथियवाली, खेरूवाला, नारायणगढ़ और 29 अप्रैल को प्रात. 8 बजे अमरगढ़, 10 बजे करड़वाला, सायं 4 बजे नुरपुरा गावों में एलएईडी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements