Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आगामी समय में धान और गोबर दोनों का खरीदी मूल्य बढ़ेगा : श्री चौबे

13 जून 2022, मुंगेली। आगामी समय में धान और गोबर दोनों का खरीदी मूल्य बढ़ेगा : श्री चौबे –  प्रदेश के संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने गत दिनों विधि-विधान के साथ मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम लिम्हा में रोजगार प्राप्त करने की सबसे बड़ी साधन नवीन गौठान का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने नवीन गौठान के लिए ग्रामवासियों और किसानों को अपनी बधाई दी और गौठान भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के अंतर्गत ग्राम लिम्हा में गौठान का निर्माण किया गया है। गौठान में अब पशुपालकों से गोबर की खरीदी की जाएगी। गौठान निर्मित होने के उपरांत शीघ्र ही यहां आजीविकामूलक गतिविधियों का भी संचालन किया जाएगा। इससे ग्राम स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन मजदूरों के लिए ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और पशुपालकों के लिए गोधन न्याय योजना का संचालन किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा किसानों से धान की खरीदी 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। इसी तरह 02 रूपया प्रति किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में धान और गोबर दोनों की खरीदी मूल्य में वृद्धि की जाएगी।

इसी तरह ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत उनके हित को देखते हुए प्रतिवर्ष दी जा रही आर्थिक सहायता राशि 06 हजार को बढ़ाकर अब 07 हजार रूपए कर दी गई है। इस अवसर में उन्होंने प्रगतिशील कृषक श्री आनंद मिश्रा, श्री श्रीकांत गोवर्धन, श्री हिमांशु मिश्रा, श्री स्वर्ण सिंह छाबड़ा को सम्मानित किया। इसी तरह उन्होंने 50 प्रतिशत अनुदान पर ग्राम पथरगढ़ी के कृषक श्री प्यारेलाल लोधी को ट्रैक्टर तथा ग्राम कोसमतरा के कृषक हेमंत कुमार कश्यप को फार्म मशीनरी (टै्रक्टर, थ्रेसर एवं अन्य उपकरण) का चाबी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में अन्य कृषकों को भी विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्र और अनुदान राशि का चेक प्रदान किया।

महत्वपूर्ण खबर: पंजाब सरकार द्वारा 7275 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूँग की दाल की खरीद शुरू

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile